भारत

हिरासत में चीनी सैनिक: भारतीय सेना ने जारी किया बयान, जानिए क्या कहा

jantaserishta.com
19 Oct 2020 3:21 PM IST
हिरासत में चीनी सैनिक: भारतीय सेना ने जारी किया बयान, जानिए क्या कहा
x

फाइल फोटो 

आज सुबह चीनी सैनिक को भारतीय साइड में पकड़ा गया। बाद में चीन सेना की तरफ से भारतीय सेना को बताया गया कि उनका एक सैनिक मिसिंग है और भारतीय सेना से उसे ढूंढ़ने की रिक्वेस्ट भी की गई। हालांकि भारतीय सेना तब तक उसे हिरासत में ले चुकी थी।

काफी खोजने के बाद भारतीय सेना को चीनी सैनिक मिला। वहां की बेहद खराब वेदर कंडीशन में उसे सुरक्षित रखने के लिए खाना, गर्म कपड़े और ऑक्सीजन दी गई। उसकी पहचान चीनी सेना में कॉरपोरल वांग यालांग के तौर पर हुई है। अभी वह चीनी सैनिक भारतीय सेना की हिरासत में है। जिससे पूछताछ की जा रही है

चीनी सैनिक को प्रोटोकॉल के हिसाब से जरूरी प्रक्रिया पूरे करने के बाद चुशूल-मॉल्डो बीपीएम पॉइंट से वापस चीनी सेना को सौंपा जाएगा।

भारत दिखाता आया है बड़ा दिल

दोनों देशों के बीच की सीमाएं तय न होने की वजह से अक्‍सर ऐसे वाकये होते रहते हैं। भारत अनजाने में सीमा पार कर आए चीनी नागरिकों को सकुशल वापस भेजने में हिचकता नहीं। इसी तनाव के बीच एक चीनी जोड़ा रास्‍ता भटक गया था। सेना ने न सिर्फ उनको रास्‍ता दिखाया, बल्कि खाना खिलाया और पूरे वक्‍त उनका ध्‍यान रखा।

आमने-सामने हैं दोनों देशों की सेनाएं

भारत और चीन की सेनाएं अप्रैल-मई से आमने-सामने हैं। पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल के कई पॉइंट्स पर दोनों तरफ से तनातनी है। मुख्‍य तनाव बिंदुओं में डेमचॉक के अलावा पैंगोंग झील का उत्‍तरी और दक्षिणी तट, देपसांग का मैदानी इलाका शामिल हैं। सीमा पर दोनों तरफ से भारी संख्‍या में जवानों की तैनाती है। ऐसे वक्‍त में किसी चीनी सैनिक का अनजाने में सीमा पार करके चले आना बड़ी घटना है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story