भारत

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 से 10 मई तक रूस दौरे पर, विक्टरी डे परेड में होंगे शामिल

Shantanu Roy
5 May 2025 12:23 AM IST
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 से 10 मई तक रूस दौरे पर, विक्टरी डे परेड में होंगे शामिल
x
बड़ी खबर
Beijing. बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 से 10 मई तक रूस के दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी रूस के विदेश मंत्रालय ने दी है। दौरे के दौरान शी जिनपिंग 9 मई को मास्को में आयोजित होने वाली विक्टरी डे परेड में भी शिरकत करेंगे। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कई वैश्विक नेताओं को आमंत्रित किया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस अवसर के लिए आमंत्रण भेजा गया था, लेकिन आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। विक्टरी डे परेड रूस के लिए एक प्रमुख सैन्य और राजनीतिक आयोजन है, जो द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर सोवियत संघ की जीत की स्मृति में हर वर्ष 9 मई को आयोजित की जाती है। शी जिनपिंग की यह यात्रा रूस-चीन संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने की दिशा में एक अहम क़दम मानी जा रही है।
Next Story