भारत
बिना इजाजत घूमने पर हिरासत में चीनी नागरिक, फोन से मिले चौंकाने वाले सुराग
jantaserishta.com
8 Dec 2025 4:04 PM IST

x
मचा हड़कंप.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख बिना अनुमति घूमने पहुंचे एक चीनी नागरिक को सुरक्षा एजेंसियों ने हिरासत में लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, 29 वर्षीय हु कॉन्गताई 19 नवंबर को दिल्ली आया था। उसे टूरिस्ट वीजा पर भारत में केवल वाराणसी, आगरा, दिल्ली, जयपुर, सारनाथ, गया और कुशीनगर जैसे बौद्ध धार्मिक स्थलों तक ही जाने की अनुमति थी।
अधिकारियों के अनुसार, वह अपनी शक्ल-सूरत का फायदा उठाकर 20 नवंबर को दिल्ली से लेह की फ्लाइट में चढ़ गया और लेह एयरपोर्ट पर मौजूद एफआरआरओ काउंटर पर अनिवार्य रजिस्ट्रेशन भी नहीं करवाया। लेह में उसने तीन दिनों तक जांस्कर क्षेत्र का दौरा किया और कई महत्वपूर्ण जगहों पर गया। इसके बाद 1 दिसंबर को वह श्रीनगर पहुंचा।
अधिकारियों ने जांच में पाया कि उसके मोबाइल में कश्मीर घाटी में सीआरपीएफ की तैनाती से जुड़ी सर्च हिस्ट्री देखी गई। इतना ही नहीं, उसने खुले बाजार से भारतीय सिम कार्ड भी हासिल किया था। श्रीनगर में हु एक अनरजिस्टर्ड गेस्ट हाउस में ठहरा। इस दौरान वह हरवन स्थित बौद्ध स्थल पहुंचा, जहां पिछले साल एक एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी ढेर किया गया था। इसके अलावा, वह अवंतीपुरा के प्राचीन खंडहर भी गया, जो दक्षिण कश्मीर में सेना के विक्टर फोर्स मुख्यालय के नजदीक स्थित है।
उसकी घूमने की सूची में शंकराचार्य हिल्स, हजरतबल, और डल झील किनारे स्थित मुगल गार्डन जैसे संवेदनशील इलाके भी शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि उसके मोबाइल में सीआरपीएफ तैनाती और अनुच्छेद 370 (जिसे अगस्त 2019 में हटाया गया था) से जुड़ी जानकारी भी खोजी गई थी।
जांच में पता चला कि हु कॉन्गताई ने बॉस्टन यूनिवर्सिटी से फिजिक्स में ग्रेजुएशन किया है और वह खुद को यात्रा का शौकीन बताता है। उसके पासपोर्ट से पता चलता है कि वह अमेरिका, न्यूजीलैंड, ब्राजील, फिजी और हांगकांग सहित कई देशों की यात्रा कर चुका है। सुरक्षा एजेंसियां उसके भारत दौरे और उसकी गतिविधियों की गहराई से जांच कर रही हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





