भारत

गलवान हिंसा के बाद चीनी विदेश मंत्री का पहला भारत दौरा, क्या टूटेगा तनाव का ताला?

jantaserishta.com
17 March 2022 8:34 AM IST
गलवान हिंसा के बाद चीनी विदेश मंत्री का पहला भारत दौरा, क्या टूटेगा तनाव का ताला?
x

नई दिल्ली: चीन के विदेश मंत्री वांग यी जल्द भारत की यात्रा पर आ सकते हैं. अगर वांग यी भारत आते हैं, तो गलवान हिंसा के बाद से यह चीन की ओर से पहली आधिकारिक यात्रा होगी. भारत और चीन के बीच 15 जून 2020 को गलवान हिंसा हुई थी. इस हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे. वहीं, चीनी सेना को भी काफी नुकसान पहुंचा था. तभी से दोनों देशों के बीच विवाद जारी है.

मार्च के आखिर में आ सकते हैं चीनी विदेश मंत्री
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी विदेश मंत्री वांग यी मार्च के आखिर में भारत आ सकते हैं. इस मामले से जुड़े लोगों ने बुधवार को यह जानकारी दी. हालांकि, बताया जा रहा है कि अभी यात्रा पूरी तरह से तय नहीं है, इसलिए तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है.
HT की रिपोर्ट के मुताबिक, नाम न छापने की शर्त पर इन लोगों ने बताया कि दोनों पक्ष यात्रा को लेकर संपर्क में हैं. हालांकि, अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है. इन लोगों ने बताया कि इस यात्रा की प्रस्ताव चीन की ओर से आया है. वांग यी की इस क्षेत्र की यात्रा के तहत नेपाल, बांग्लादेश, भूटान और पाकिस्तान के दौरे की भी योजना थी.
26-27 मार्च को नेपाल जा सकते हैं वांग
काठमांठू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, वांग यी 26-27 मार्च को नेपाल का दौरा कर सकते हैं. वे यहां राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी, प्रधान मंत्री शेर बहादुर देउबा और उनके नेपाली समकक्ष नारायण खड़का से मुलाकात करेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, वांग काठमांडू में चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के तहत प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए दबाव डाल सकते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story