भारत

चीन के विदेश मंत्री वांग यी दिल्ली पहुंचे

jantaserishta.com
24 March 2022 8:20 PM IST
चीन के विदेश मंत्री वांग यी दिल्ली पहुंचे
x
पढ़े पूरी खबर

कश्मीर पर बयान देने के बाद चीन के विदेश मंत्री वांग यी (China's foreign minister Wang Yi ) के आज दिल्ली पहुंचे हैं. दिल्ली पहुंचने के बाद चीनी विदेश मंत्री वांग यी भारत के कई मंत्रियों से मुलाकात करेंगे.

शेड्यूल के मुताबिक वांग यी शुक्रवार (25 मार्च) को विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात करेंगे. कोरोना और गलवान घाटी में हुए संघर्ष के बाद चीन के किसी मंत्री का यह पहला आधिकारिक भारत दौरा है.
चीन के विदेश मंत्री का भारत दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब उनके कश्मीर वाले बयान पर बवाल मचा हुआ है. दरअसल, इस्लामिक देशों के संगठन ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन की बैठक में मौजूद चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने भी कश्मीर का जिक्र किया. उन्होंने कहा, 'कश्मीर पर हमने फिर से अपने कई इस्लामी दोस्तों की पुकार सुनी है. चीन भी ऐसी ही उम्मीद रखता है.'


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story