भारत

चीनी नागरिकों को दबोचा गया, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
13 July 2022 9:54 AM IST
चीनी नागरिकों को दबोचा गया, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नोएडा: नोएडा-ग्रेनो में अवैध रूप से रहने वाले तीन और चीनी नागरिकों को एसटीएफ ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। ग्रेनो में चीनी नागरिक सुफाई की गिरफ्तारी के बाद ही यहां से फरार हो गये थे। एसटीएफ के अधिकारियों ने इन तीन चीनी नागरिकों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा है कि इन्हें बीटा दो थाना पुलिस के सुपुर्द किया जा रहा है। इस मामले में अधिकृत बयान एसटीएफ के एडीजी की ओर से जारी किया जाएगा।

जिन तीन चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है उनमें से दो सेक्टर-63 में एक इंडस्ट्री में रह रहे थे, जबकि एक चीनी नागरिक घरबरा में स्थित क्लब में ही रहता था। इनमें से दो चीनी नागरिकों का वीजा वर्ष 2020 में ही समाप्त हो चुका है और वह पिछले दो साल से अवैध रूप से रह रहे थे, जबकि तीसरे चीनी नागरिक के पास ना पासपोर्ट है और ना ही वीजा है। वह किसके माध्यम से और किस रास्ते से यहां पर आया था, इसको लेकर पूछताछ की जा रही है।
यह तीनों चीनी नागरिक भी सुफाई के ही संपर्क में थे और उसकी इंडस्ट्री और क्लब में काम करते थे। इनके संबंध में एसटीएफ को जानकारी सुफाई और रवि नटवरलाल से हुई पूछताछ में ही मिली थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। माना जा रहा है कि देश में अवैध रूप से रहने वाले चीनी नागरिकों की संख्या और बढ़ेगी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story