भारत

चीनी नागरिक को दबोचा गया, हुआ ये खुलासा

jantaserishta.com
11 Sept 2022 11:07 AM IST
चीनी नागरिक को दबोचा गया, हुआ ये खुलासा
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान/पीटीआई

नई दिल्ली: देश में कारोबार कर रही चीन की फर्जी कंपनियों का भंडाफोड़ हुआ है। साथ ही इसके मुख्य साजिशकर्ता एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। कंपनी मामलों के मंत्रालय के अधीन कार्यरत गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय ने चीन के नागरिक जिलियान द्रोस्टे को कल गिरफ्तार किया। वह बिहार के रास्ते सड़क मार्ग से देश से भागने की कोशिश कर रहा था।
मंत्रालय ने बयान जारी करके बताया कि चीन की फर्जी कंपनियों के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय को इसकी जांच करने के लिए सौंपा गया। कुल मिलाकर 32 फर्जी चीनी कंपनियों की जानकारी मिलने के बाद यह कार्रवाई शुरू की गई, जिसमें इसके मुख्य साजिशकर्ता इस चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।
कंपनी मामलों के मंत्रालय ने बताया, 'हांगकांग की कंपनी जिलियान हांगकांग लिमिटेड की गुरुग्राम स्थित भारतीय इकाई जिलियान कंस्टलटेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बेंगलुरु की फिनिटी प्राइवेट लिमिटेड और हैदराबाद की कंपनी हुसिस कंस्लटिंग लिमिटेड पर छापेमारी की कार्रवाई की गई।'
चीनी नागरिक द्रोस्टे देश छोड़कर भागने के लिए बिहार के दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंच गया। इसके बाद एक टीम बनाकर शनिवार को उसकी गिरफ्तारी की गई। द्रोस्टे कई फर्जी कंपनियां बनाने का मुख्य साजिशकर्ता है और उसने कंपनी पंजीयन में स्वयं को हिमाचल प्रदेश के मंडी का निवासी बताया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story