सेंट्रल Jail में चीनी नागरिक ने की आत्महत्या की कोशिश, मचा हड़कंप

Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंद चीनी नागरिक ली जियाकी (63 वर्ष) ने खुद को गंभीर रूप से जख्मी कर लिया है। जेल के हॉस्पिटल वार्ड के शौचालय में वह घायल अवस्था में बेहोश मिला। जेल प्रशासन ने उसे बेहतर इलाज के लिए शुक्रवार की देर शाम एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है। जेल प्रशासन का मानना है कि ली जियाकी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। एक दिन पहले गुरुवार को उसे ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने जेल भेजा था। वह बिना वीजा के नेपाल के रास्ते बिहार में प्रवेश कर गया और बुधवार को संदिग्ध हालत में शहर में पकड़ा गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





