भारत

चीन की नई चाल: लद्दाख के पास तैनात किए हथियार, ऊंचाई वाले इलाकों में कर रहा युद्धाभ्यास

jantaserishta.com
21 Sept 2021 10:43 AM IST
चीन की नई चाल: लद्दाख के पास तैनात किए हथियार, ऊंचाई वाले इलाकों में कर रहा युद्धाभ्यास
x

नई दिल्‍ली. चीन (China) एक बार फिर दुस्‍साहस दिखा रहा है. चीन की पीपुल्‍स लिबरेशन आर्मी (PLA) वास्‍तविक नियंत्रण रेखा (LAC) और लद्दाख (Ladakh) के पास स्थित शिनजियांग मिलिट्री डिस्ट्रिक्‍ट में ऊंचाई वाले स्‍थानों पर सैन्‍य अभ्‍यास कर रही है. एक रिपोर्ट के अनुसार इनमें नाइट ड्रिल (Night Drill) भी शामिल हैं.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट अखबार ने रविवार को बताया कि पीएलए की वेस्टर्न थिएटर कमांड ने हिमालयी सीमा के पास तैनात अपनी इकाइयों के लिए और अधिक नाइट ड्रिल शुरू की है. इसका मकसद अपने सैनिकों को नई पीढ़ी के हथियारों और उपकरणों की ट्रेनिंग देना है. पीएलए की वेस्‍टर्न थिएटर कमांड ही भारत से लगती पूरी सीमा पर तैनात रहती है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि सैन्य समाचार पत्र पीएलए डेली के अनुसार इस क्षेत्र में कई फोर्स मिलकर लगभग 5,000 मीटर या 16,400 फीट की ऊंचाई पर रात में युद्ध अभ्यास कर रहे हैं.
रिपोर्ट में कंपनी कमांडर यांग यांग के हवाले से कहा गया है, 'हमने अपने शेड्यूल में संशोधन किया है और सैनिकों से उच्च ऊंचाई वाले प्रशिक्षण के लिए उच्च मानकों को पूरा करने की मांग की है क्योंकि हमें बढ़ती चुनौतियों के बीच एक कठोर युद्ध के माहौल से निपटने की जरूरत है.' यांग ने यह भी कहा है कि मशीनों के साथ फोर्स बिना रोशनी के बर्फीले ऊंचे इलाकों को पार कर रही है. रात के समय लाइव-फायर मशीन गन अभ्यास कर रहा है.
साथ ही कहा गया है कि पीएलए के नए पीएचएल-11 ट्रक-माउंटेड सेल्फ प्रोपेल्ड 122 एमएम मल्टीपल सिस्टम रॉकेट लॉन्चर को क्षेत्र में तैनात किया गया था और सटीक मारक ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story