भारत

चीन की नापाक हरकत, भारत के 30 जगहों के नाम बदल डाले

jantaserishta.com
1 April 2024 11:43 AM IST
चीन की नापाक हरकत, भारत के 30 जगहों के नाम बदल डाले
x
भारतीय राज्य के विभिन्न स्थानों के 30 नए नामों की सूची जारी की है।
बीजिंग: भारत के पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश को लेकर चीन ने एक बार फिर हिमाकत की है। अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा पेश करने की हालिया कोशिशों के बीच ड्रैगन ने भारतीय राज्य के विभिन्न स्थानों के 30 नए नामों की सूची जारी की है। इन नामों की अधिक डिटेल हालांकि अभी नहीं आई लेकिन, इन नामों को चीनी अक्षरों में लिखा गया है। ये नाम पहाड़ों, नदियों और स्थानों के रखे गए हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश का दौरा करके सेना टनल का उद्घाटन किया था। इसके बाद से चीन तिलमिलाया हुआ है। वह अरुणाचल प्रदेश को लेकर लगातार बयानबाजी कर रहा है। हालांकि उसको मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा। इससे पहले भी चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के स्थानों का नाम बदलने की कवायद को भारत खारिज करता रहा है। भारत का कहना है कि यह राज्य देश का अभिन्न अंग है और ‘‘काल्पनिक’’ नाम रखने से इस वास्तविकता में कोई बदलाव नहीं आएगा। सरकारी ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने रविवार को बताया कि चीनी नागरिक मामलों के मंत्रालय ने ‘जंगनान’ में मानकीकृत भौगोलिक नामों की चौथी सूची जारी की। चीन अरुणाचल प्रदेश को ‘जंगनान’ कहता है और दक्षिण तिब्बत के हिस्से के रूप में इस राज्य पर अपना दावा करता है। मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर क्षेत्र के लिए 30 अतिरिक्त नाम पोस्ट किए गए।
हालांकि इन नामों की अधिक जानकारी सामने तो नहीं आई लेकिन, इतना पता लगा है कि ये नाम अरुणाचल प्रदेश के 11 आवासीय इलाके, 12 पहाड़, चार नदियां , एक झील, एक दर्रा (pass) और एक खाली जमीन है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story