
x
Beijing बीजिंग। वर्ष 2026 फीफा विश्व कप के आने के चलते "छोटी वस्तुओं के विश्व शहर" के नाम से मशहूर चीन के यीवू में ज्यादा व्यस्तता आ गई है। व्यापारियों ने कहा कि इस साल विश्व कप से जुड़े ऑर्डर पिछले सालों के मुकाबले 20 से 30 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। यह चीन के विदेशी व्यापार के प्रदर्शन का छोटा सा उदाहरण है। 9 जून को जारी आंकड़ों के अनुसार इस साल के पहले पांच महीनों में चीन का कुल आयात-निर्यात मूल्य 206 खरब 80 अरब युआन रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि से 15.3 प्रतिशत अधिक है। सतत विकास की स्थिति बनी रही है। इसमें निर्यात 119 खरब 10 अरब युआन और आयात 87 खरब 70 अरब युआन रहा, जो अलग-अलग तौर पर 11.8 फीसदी और 20.5 फीसदी अधिक है।
वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में उथलपुथल हो रही है, भू-राजनीतिक मुठभेड़ भी जारी है और ऊर्जा की कीमतों में भारी इजाफा हो रहा है। ऐसी स्थिति में चीन का विदेशी व्यापार फिर भी बढ़ा। विशेषज्ञों का मानना है कि इसका कारण चीन के बड़े आर्थिक पैमाने के साथ विदेशी व्यापार के ढांचे में सुधार भी है। इस साल के पहले पांच महीनों में हाई-टेक और उच्च मूल्य वर्धित विद्युत-यांत्रिक उत्पादों के निर्यात में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 18.4 प्रतिशत का इजाफा दर्ज हुआ। एआई से जुड़े उत्पादों के आयात और निर्यात में 50 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। इससे चीन में औद्योगिक नवाचार क्षमता और उद्यमों की अनुकूलन क्षमता जाहिर हुई।
चीन न केवल "दुनिया का कारखाना" बनना चाहता है, बल्कि "दुनिया का बाजार" भी बनना चाहता है। इस साल के पहले पांच महीनों में चीन का निर्यात वर्ष 2025 की इसी अवधि से 20.5 प्रतिशत अधिक रहा, जो निर्यात और आयात-निर्यात की कुल वृद्धि दर से ज्यादा है। इससे पता चलता है कि चीन में घरेलू मांग बहाल हुई और अर्थव्यवस्था की अंदरूनी प्रेरक शक्ति जारी हुई।
विदेशी व्यापार चीन की अर्थव्यवस्था को देखने की अहम खिड़की है। विदेशी व्यापार का लचीलापन और जीवन शक्ति चीनी अर्थव्यवस्था के उच्च गुणवत्ता वाले विकास का आत्मविश्वास और क्षमता दिखाता है। हाल में मॉर्गन स्टेनली और ड्यूश बैंक आदि कई अंतर्राष्ट्रीय निवेश बैंकों ने क्रमशः वर्ष 2026 में चीन में जीडीपी की वृद्धि का पूर्वानुमान बढ़ाया। वहीं, अमेरिका की एली लिली, फ्रांस की लॉरियल और जर्मनी की मर्क समेत बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने चीन में व्यापार बढ़ाया। उनका मानना है कि चीन वैश्विक नवाचार व्यवस्था का महत्वपूर्ण इंजन है।
Tagsचीन विदेशी व्यापारयीवूफीफा विश्व कप 2026निर्यात वृद्धिआयात-निर्यात आंकड़ेहाई-टेक उत्पादएआई उत्पादवैश्विक बाजारऔद्योगिक नवाचारआर्थिक विकासअंतरराष्ट्रीय व्यापारचीन अर्थव्यवस्थाChina foreign tradeYiwuFIFA World Cup 2026export growthimport-export statisticshigh-tech productsAI productsglobal marketindustrial innovationeconomic developmentinternational tradeChina economy
Next Story





