भारत

नरेंद्र Modi की जीत से चीन का 'दुश्‍मन' गदगद, यह बात चुभ गई

jantaserishta.com
7 Jun 2024 8:15 AM IST
नरेंद्र Modi की जीत से चीन का दुश्‍मन गदगद, यह बात चुभ गई
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की जीत पर ताइवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी थी। यह बात चीन को चुभ गई है। चीनी विदेश मंत्रालय ने चुनाव नतीजों पर ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते और पीएम मोदी के बीच सोशल मीडिया में हुई बात पर विरोध जताया है। आपको बता दें कि ताइवान के राष्ट्रपति लाई ने बुधवार को एक्स पर पीएम मोदी को बधाई दी थी।
उन्होंने लिखा है, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी चुनावी जीत पर मेरी हार्दिक बधाई। हम तेजी से बढ़ रही ताइवान-भारत साझेदारी को और आगे बढ़ाने, व्यापार, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में अपने सहयोग का विस्तार करने और इंडोपैसिफिक में शांति और समृद्धि में योगदान देने के लिए तत्पर हैं।"
प्रधानमंत्री मोदी ने उन्होंने धन्यवाद कहा है। पीएम ने लिखा, "गर्मजोशी भरे संदेश के लिए चिंग-ते लाई का धन्यवाद। मैं दोनों देशों के लिए लाभकारी आर्थिक और तकनीकी साझेदारी की दिशा में काम करते हुए घनिष्ठ संबंधों की आशा करता हूं।"
गुरुवार को मीडिया ब्रीफिंग के दौरान चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने पीएम मोदी और लाई के बीच बातचीत पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, "सबसे पहले ताइवान क्षेत्र में राष्ट्रपति जैसी कोई चीज नहीं है। जहां तक ​​आपके सवाल की बात है तो चीन ताइवान के अधिकारियों और चीन के साथ राजनयिक संबंध रखने वाले देशों के बीच सभी तरह की आधिकारिक बातचीत का विरोध करता है। ताइवान पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के क्षेत्र का एक अविभाज्य हिस्सा है।"
माओ ने कहा, "भारत ने इस पर गंभीर राजनीतिक प्रतिबद्धताएं दिखायी हैं। भारत को ताइवान के अधिकारियों की राजनीतिक हितों को पहचानना, इसके लिए चिंतित होना और उनका विरोध करना चाहिए। चीन ने इस बारे में भारत के सामने विरोध जताया है।"
माओ ने कहा कि भारत के चीन के साथ राजनयिक संबंध हैं। चीन ताइवान के अधिकारियों और चीन के साथ राजनयिक संबंध रखने वाले देशों के बीच सभी तरह की आधिकारिक बातचीत का विरोध करता है। भारत इसे अच्छी तरह से जानता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story