भारत
चीन की कोविड वैक्सीन बहुत कमजोर थी: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा
jantaserishta.com
22 Dec 2022 8:07 AM IST

x
गुवाहाटी (आईएएनएस)| चीन और कुछ अन्य देशों में कोविड मामलों में अचानक आई तेजी के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जोर देकर कहा कि भारत में लोगों को अब कोविड से डरना नहीं चाहिए। उन्होंने एक कार्यक्रम से इतर कहा, चीन में दिए गए कोविड टीके बहुत कमजोर थे। भारत ने अच्छी गुणवत्ता वाले टीके लगाए हैं। इसलिए हमें चिंतित होने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि असम में बुधवार को कोई भी पॉजिटिव कोविड केस नहीं पाया गया। अगर किसी चीज की जरूरत होगी तो वह केंद्र सरकार द्वारा दी जाएगी।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आंकड़ों के मुताबिक, असम में बुधवार को कुल 112 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए। केंद्र सरकार ने चीन और कुछ अन्य देशों में कोविड मामलों में अचानक वृद्धि के मद्देनजर बुधवार को एक एडवाइजरी जारी की है। लोगों को मास्क पहनने और टीका लगवाने की सलाह दी गई हैं।
इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने देश में स्थिति की समीक्षा के लिए विशेषज्ञों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





