भारत

भारत को लेकर चीन ने शेयर की फेक न्यूज़, दुनिया में मच गया हड़कंप

jantaserishta.com
8 March 2022 11:11 AM IST
भारत को लेकर चीन ने शेयर की फेक न्यूज़, दुनिया में मच गया हड़कंप
x

नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत को लेकर चीन ने एक झूठ फैलाने की कोशिश की है. लेकिन भारत सरकार ने उसकी पोल खोल दी. दरअसल, एक चीनी टैबलॉयड ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत के रुख को लेकर एक बड़ा दावा किया. वो ये कि भारत खुले तौर पर रूस के साथ खड़ा है. यहां तक कि कुतुब मीनार को रूसी झंडे के रंगों से रोशन कर दिया गया.

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने एक ट्विट किया. दिल्ली स्थित कुतुब मीनार का फोटो शेयर किया. इसमें कुतुब मीनार रेड, ब्लू और व्हाइट रंग की रोशनी में डूबी दिख रही है. ग्लोबल टाइम्स ने लिखा- नई दिल्ली में मौजूद एक ऐतिहासिक बिल्डिंग कुतुबमीनार को भारत ने रूसी झंडे के रंगो से रोशन कर दिया है.


बाद में पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने ग्लोबल टाइम्स के दावे को झूठा करार दिया. और ये बताया कि कुतुब मीनार की ये फोटो जन औषधि दिवस के सेलिब्रेशन की है.
पीआईबी ने प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किए गए ओरिजिनल ट्वीव को भी शेयर किया. जिसमें लिखा गया है कि 5 से 7 मार्च 2022 तक कुतुबमीनार को आजादी के अमृत महोत्सव और जन औषधि के थीम पर रोशन किया गया है.
बता दें कि यूक्रेन पर हुए रूसी हमले ने लगभग पूरी दुनिया को दो धड़ों में बांट दिया है. अमेरिका और ज्यादातर यूरोपियन देश यूक्रेन के समर्थन में खड़े दिख रहे हैं. वहीं बेलारूस, इरीट्रिया, उत्तर कोरिया और सीरिया खुले तौर पर रूस का समर्थन कर रहे हैं. वहीं भारत ने अब तक अपना रुख न्यूट्रल रखा है.





jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story