मुसलमानों को सूअर खिला रहा चीन, असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को भारत से पंगा न लेने की दी नसीहत

दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए आतंकवाद के मुद्दे पर खुली चेतावनी दी है। एक जनसभा में ओवैसी ने पाकिस्तान पर आतंकी संगठनों को समर्थन देने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत अब चुप नहीं रहेगा। ओवैसी ने अपने बयान में कहा, “लश्कर-ए-तैयबा पाकिस्तान की नाजायज़ औलाद है। पाकिस्तान लंबे समय से भारत के खिलाफ आतंकियों को ट्रेनिंग दे रहा है। अगर आप हमारी सरज़मीं पर आकर मज़हब पूछकर मासूम लोगों को मारेंगे, तो कोई चुप नहीं बैठेगा।” उन्होंने पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के दावों पर भी तंज कसते हुए कहा, “पाकिस्तान बार-बार कहता है कि उनके पास न्यूक्लियर और एटॉमिक बम हैं, लेकिन भारत अब किसी भी हमले का जवाब देने के लिए तैयार है।”
पाकिस्तान मलेरिया की दवा नहीं बना सकता,
— Panchjanya (@epanchjanya) April 29, 2025
पाकिस्तान मोटरसाइकिल का टायर नहीं बना सकता,
भारत तुमसे बहुत आगे है, भारत से पंगा मत लो।
तुम चीन से दोस्ती करते हो और इस्लाम की बात करते हो।
चीन अपने यहां मुसलमानों को सूअर खिला रहा है, तब क्यों चुप रहते हो।
: असदुद्दीन ओवैसी, सांसद pic.twitter.com/24g6IuMut6
AIMIM सांसद ने पाकिस्तान की आर्थिक और सैन्य स्थिति पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान भारत से सिर्फ आधा घंटा पीछे नहीं, बल्कि आधी सदी पीछे है। तुम्हारा पूरा देश का बजट हमारे सैन्य बजट के बराबर भी नहीं है।” ओवैसी ने पाकिस्तान की तुलना आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से करते हुए कहा कि कोई भी देश आतंकवाद के खिलाफ खामोश नहीं रहेगा।
पाकिस्तान मलेरिया की दवा नहीं बना सकता,
पाकिस्तान मोटरसाइकिल का टायर नहीं बना सकता,
भारत तुमसे बहुत आगे है, भारत से पंगा मत लो।
तुम चीन से दोस्ती करते हो और इस्लाम की बात करते हो।
चीन अपने यहां मुसलमानों को सूअर खिला रहा है, तब क्यों चुप रहते हो।
: असदुद्दीन ओवैसी, सांसद





