चीन भारत के साथ जंग के लिए तूला, सैटेलाइट से सामने आई ये जानकारी

नई दिल्लीः चीन एक बार फिर से पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर अपनी स्थिति मजबूत करने में जुट गया है. ओपन सोर्स इंटेलीजेंस, 'द इंटेल लैब' के मुताबिक, डेप्सांग प्लेन में दोनों देशों के सैन्य कैंप करीब एक किलोमीटर की दूरी पर हैं. पिछले डेढ़ साल से एलएसी पर चल रहे तनाव के चलते दोनों देशों की पैट्रोलिंग इस इलाके में बंद है. भारत और चीन ने फिंगर एरिया, कैलाश हिल रेंज और गोगरा में तो डिसइंगेजमेंट एग्रीमेंट कर लिया है, लेकिन डेपसांग प्लेन में अभी भी तनाव जारी है और दोनों देशों के सैनिक आई बॉल टू आई बॉल हैं. 'द इंटेल लैब' ने डेप्सांग प्लेन के रकी नाले की सैटेलाइट इमेज जारी की है, जिसमें दिखाई पड़ता है कि इस इलाके में दोनों देशों के सैन्य कैंप 1.21 किलोमीटर की दूरी पर हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





