भारत

राजधानी में बढ़ी ठिठुरन, गिरते पारे के बीच दिल्ली-नोएडा की हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 350 के पार

jantaserishta.com
21 Nov 2026 9:46 AM IST
राजधानी में बढ़ी ठिठुरन, गिरते पारे के बीच दिल्ली-नोएडा की हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 350 के पार
x
नई दिल्ली: पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। राजधानी दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है।
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमानों की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जिससे ठंड काफी बढ़ जाएगी।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 21 नवंबर से 26 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह के समय घना कोहरा लोगों को परेशान करेगा। 21 और 22 नवंबर: तापमान 26 डिग्री से 14 डिग्री और 13 डिग्री के बीच रहेगा। इन दिनों मध्यम कोहरा) देखने को मिलेगा।
23 से 26 नवंबर तक तापमान में और गिरावट आएगी। 23 और 24 नवंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, 25 और 26 नवंबर तक न्यूनतम तापमान गिरकर 11 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इन दिनों हल्का कोहरा रहेगा। बढ़ती ठंड और धुंध के कारण प्रदूषण के स्तर में भी इजाफा हो रहा है। दिल्ली के कई इलाकों की हवा 'बहुत खराब' से 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई है।
वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के ताजा आंकड़ों पर नजर डालें तो सिरी फोर्ट के पास एक्यूआई 368 दर्ज किया गया है, जो कि 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। वजीरपुर की हवा सबसे ज्यादा जहरीली है, एक्यूआई 337 है। वहीं, शादीपुर में एक्यूआई 326 और विवेक विहार में एक्यूआई 317 तक पहुंच गया है। वसुंधरा एन्क्लेव इलाके में एक्यूआई 315, सोनिया विहार में 274 और टीकरी कलान में एक्यूआई 264 दर्ज किया गया। यहां की हवा 'खराब' श्रेणी में है।
दिल्ली से सटे नोएडा की हवा भी धीरे-धीरे खराब होती जा रही है। यहां के कई सेक्टरों में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। नोएडा के सेक्टर-62 में एक्यूआई 342 पर पहुंचा। सेक्टर-125 में एक्यूआई 270 है। सेक्टर-39 में एक्यूआई 261, सेक्टर-1 में 256, सेक्टर-116 में एक्यूआई 228 दर्ज किया गया। इसके अलावा सेक्टर-150 में एक्यूआई 183 है, जो कि 'मध्यम' श्रेणी में है।
मौसम और प्रदूषण के इस दोहरे वार से लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। सुबह के समय घना कोहरा होने के कारण दृश्यता कम हो सकती है, जिससे वाहन चालकों को सावधानी से गाड़ी चलानी चाहिए। वहीं, बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए बुजुर्गों, बच्चों और सांस के मरीजों को घरों से बाहर निकलने से बचना चाहिए और मास्क का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story