भारत

पूरे उत्तर भारत में ठिठुरन, न्यूनतम तापमान ने तोड़े रिकॉर्ड

jantaserishta.com
6 Jan 2023 1:26 PM IST
पूरे उत्तर भारत में ठिठुरन, न्यूनतम तापमान ने तोड़े रिकॉर्ड
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| पूरे उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में इन दिनों भीषण ठंड और शीत लहर का प्रकोप जारी है। उत्तर भारत में बर्फबारी और बफीर्ली हवाओं के चलते गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई। दिल्ली में गुरुवार को 2.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली के आयानगर व रिज केंद्र पर न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले दो साल में यह जनवरी का न्यूनतम तापमान है। पंजाब-हरियाणा में शीतलहर को प्रकोप है तो यूपी के 35 जिलों में शीतलहर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को राजस्थान के बीकानेर में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि चूरू में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस और मध्य प्रदेश के नौगोंग, छतरपुर जिले में 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान के बारां जिले में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहा।
वहीं गुजरात के 4 शहरों में तापमान 11 डिग्री से भी कम दर्ज किया गया। अहमदाबाद सहित पूरे राज्य में पारा 8 से 16 डिग्री के बीच गिर गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी रहने के बाद तापमान सामान्य होगा।
वहीं दिल्ली एनसीआर और यूपी में शीतलहर के साथ-साथ घने कोहरे का भी प्रकोप है। लोगों को कोहरे के कारण यातायात में परेशानी आ रही है। विजिबिलिटी कम होने के चलते लोगों को सड़कों पर वाहन चलाने में दिक्कत महसूस हो रही है। उत्तर भारत में ट्रेन लेट हो रही हैं। ट्रेन अपने समय से कई घंटे देरी से चल रही हैं।
हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि 9-10 जनवरी से मौसम में बदलाव देखे जाने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सप्ताह के अंत तक इसी प्रकार का मौसम बना रहेगा, जिसका पूवार्नुमान पहले ही लगाया जा चुका है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले सप्ताह से उत्तर-पश्चिम भारत से हालात सुधरने शुरू होंगे। इधर तापमान में आई गिरावट के बाद फसलों को भी इससे फायदा हैं, लेकिन लगातार गिरावट के कारण पाला पड़ने का भी अनुमान लगाया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story