भारत

लिफ्ट में फंसने से बच्चे की दर्दनाक मौत, कमजोर दिल वाले न देखें ये VIDEO

jantaserishta.com
29 Nov 2020 11:43 AM IST
लिफ्ट में फंसने से बच्चे की दर्दनाक मौत, कमजोर दिल वाले न देखें ये VIDEO
x
लिफ्ट में रगड़ खाने की वजह से बच्चे के सिर में गंभीर चोटें आई थीं.

मुंबई के धारावी में शनिवार को एक दर्दनाक घटना हुई। लिफ्ट में हुई इस दुर्घटना में पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब बच्चा अपने ही घर के लिफ्ट में जा रहा था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब मोहम्मद हुजैफा शेख अपने भाई-बहनों के साथ लिफ्ट में मौजूद था। वह लिफ्ट में लगे लकड़ी के दरवाजे और बाहरी ग्रिल के बीच फंस गया और लिफ्ट ऊपरी मंजिल की ओर बढ़ गयी। इस दौरान उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। वह लिफ्ट से चौथे मंजिल पर मौजूद अपने घर जा रहा था और लिफ्ट से बाहर निकलते समय ही यह घटना हो गई।
अधिकारी ने बताया कि उसे एक निकटतम अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना धारावी के पालवाडी के कोजी शेल्टर इमारत में दोपहर करीब साढ़े बारह बजे के आस-पास हुई।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story