भारत
मध्यप्रदेश: दिल की सुधरी धड़कन से बच्चों के खिले चेहरे, ये योजना वरदान साबित हो रही
jantaserishta.com
26 Jan 2023 12:06 PM IST

x
जबलपुर (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश में हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना वरदान साबित हो रही है। इस जानलेवा बीमारी की जद में आए बच्चों के दिल की धड़कन न केवल सुधरी है बल्कि जिंदगी भी आसान बनी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को जबलपुर में जिला प्रशासन, रेडक्रॉस सोसायटी और स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेट्रो प्राइम हॉस्पिटल के सामने कुचैनी परिसर में मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के लाभार्थी बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि हृदय रोग से लड़ कर जीतने वाले बच्चों के चेहरे पर स्वास्थ्य की मुस्कान देख कर अकल्पनीय आनंद का अनुभव हो रहा है।
मुख्यमंत्री चौहान इस दौरान मंच से सीधे उन बच्चों के बीच पहुंच गए, जो मुख्यमंत्री बाल उपचार योजना के माध्यम से स्वस्थ हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने बच्चों से पूछा कि अब सब ठीक है, इलाज अच्छे से हुआ कि नहीं और अब कोई तकलीफ तो नहीं है। बच्चों ने एक स्वर में 'थैंक्यू मामा जी' कहा।
मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना में जबलपुर जिले में वर्ष 2021 से अब तक 199 बच्चों के हृदय का नि:शुल्क उपचार हुआ है। वहीं मेट्रो प्राइम हॉस्पिटल में योजना में जबलपुर संभाग के करीब 550 बच्चों का उपचार किया गया है।
मुख्यमंत्री चौहान ने योजना में बच्चों के इलाज में महती भूमिका निभाने वाले हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. के.एल. उमा महेश्वर, कार्डियोलोजिस्ट डॉक्टर सुदीप चौधरी, नि:चेतना विशेषज्ञ डॉ सुनील जैन एवं डॉ राजीव बड़ेरिया को सम्मानित किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





