भारत

NCERT से बाल आयोग ने एक हफ्ते में मांगा जवाब, इस कारण जारी किया नोटिस

jantaserishta.com
5 April 2022 10:27 AM IST
NCERT से बाल आयोग ने एक हफ्ते में मांगा जवाब, इस कारण जारी किया नोटिस
x

नई दिल्ली: NCERT की किताब में हर्ष मंदर (Harsh Mander) की लिखी कहानी छापने पर विवाद हो गया है. इसके खिलाफ राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने आपत्ति दर्ज कराते हुए NCERT से जवाब मांगा है.

बता दें कि 9वीं क्लास की NCERT की किताब में एक चैप्टर (कहानी) हर्ष मंदर ने लिखा है, जिसपर आपत्ति जताई गई है. NCERT से कहा गया है कि उसको एक हफ्ते में जवाब देना है.
NCPCR की तरफ से चेयरपर्सन प्रियंक कानूनगो ने आपत्ति जताई है. उन्होंने बताया कि कमीशन को 9वीं क्लास की इंग्लिश की किताब Moments में छपी कहानी 'Weathering the Storm in Ersama' के खिलाफ शिकायत मिली थी, जिसके लेखक हर्ष मंदर हैं.
शिकायत में यह बात उठाई गई है कि किताब में ऐसे शख्स की लिखी स्टोरी कैसे छापी जा सकती है जो कि देश में चिल्ड्रन होम्स चलाते हुए मनी लॉन्ड्रिंग का आरोपी हो. बता दें कि Harsh Mander के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच जारी है.
NCPCR ने ही पिछले साल जुलाई में दिल्ली हाईकोर्ट को बताया था कि उसने दो चिल्ड्रन होम्स के खिलाफ एक्शन की मांग की है, जिनपर अनियमितताओं के आरोप हैं. दोनों चिल्ड्रन होम्स हर्ष मंदर से जुड़े थे. इसके अलावा कमीशन ने A Home on the Street और Paying for his tea नाम के चैप्टर पर भी आपत्ति जताई गई है. कहा गया है कि बच्चों की देखभाल और सुरक्षा के वास्तविक परिदृश्य को इनमें नजरअंदाज किया गया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story