भारत

Chandrayaan-3: बच्चे देखेंगे चंद्रयान की लैंडिंग, स्कूलों में लाइव प्रसारण

jantaserishta.com
23 Aug 2023 11:15 AM IST
Chandrayaan-3: बच्चे देखेंगे चंद्रयान की लैंडिंग, स्कूलों में लाइव प्रसारण
x
स्मार्ट टीवी लगाया गया है।
पटना: चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग बुधवार की शाम को होगी। इसको लेकर बिहार में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। सभी लोग इस घड़ी की प्रतीक्षा कर रहे हैं जब भारत एक नया इतिहास बनाएगा। इसका सीधा प्रसारण राजधानी के स्कूली छात्र-छात्राएं देखेंगे।
इसके लिए पटना के निजी स्कूल के साथ कई सरकारी स्कूलों में इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर भी सीधा प्रसारण देखने की व्यवस्था की गई है। गांधी मैदान में बुधवार को बड़े स्क्रीन पर चंद्रयान 3 की लाइव लैंडिंग देखने की व्यवस्था की गई है। इसे लोग खुले मैदान से देख सकेंगे।
इसके अलावा शास्त्रीनगर स्थित हाई स्कूल में भी विद्यार्थियों को चंद्रयान 3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। केंद्रीय विद्यालय बेली रोड में कक्षा वार प्रोजेक्टर और स्मार्ट टीवी पर बच्चों को चंद्रयान-3 मिशन का लाइव दिखाया जाएगा। कई स्कूलों द्वारा छात्र - छात्राओं को इसरो का लिंक भेजा गया है, जिससे वे घरों में बैठकर लैंडिंग देख सकें।
डीएवी बीएसईबी में भी प्रोजेक्टर लगाकर सीनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों को इसे दिखाया जाएगा, जिससे स्कूली विद्यार्थी चंद्रयान 3 का मिशन को देख और समझ सकेंगे। इसके अलावा भी कई स्कूलों में ऐसी व्यवस्था की गई है। कई स्कूलों में स्मार्ट टीवी लगाया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story