भारत
बम को गेंद समझकर खेल रहे थे बच्चे, जोरदार विस्फोट के बाद 6 घायल
jantaserishta.com
31 May 2023 3:51 PM IST

x
DEMO PIC
चार बच्चों की स्थिति गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।
साहिबगंज (आईएएनएस)| साहेबगंज में बम को गेंद समझकर खेल रहे छह बच्चे घायल हो गए। इनमें से चार बच्चों की स्थिति गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। घटना साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के खासटोला वार्ड नंबर दस स्थित एक सरकारी जर्जर भवन की है। बच्चे इसी भवन के पास खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों को एक गेंद के आकार की वस्तु दिखी। बच्चे इसे एक-दूसरे के ऊपर फेंकने लगे, तभी जोरदार विस्फोट हो गया। अब स्थानीय थाने के साथ-साथ मोहल्ले के लोग भी इसकी जांच में जुट गए हैं कि आखिर उस स्थान पर बम कैसे पहुंचा और वहां बम किसने रखा? आशंका जताई जा रही है कि आपराधिक किस्म के लोगों ने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से इस जर्जर सरकारी भवन के कचरे के ढेर में बम को छुपा कर रख दिया था।
घटना की सूचना मिलते ही राजमहल थाना प्रभारी कुंदन कांत बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस स्थानीय लोगों से यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर उस जर्जर भवन के समीप बम कैसे आया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच-पड़ताल में जुट गई है। राजमहल थाना प्रभारी ने बताया कि घायल बच्चों में 7 वर्षीय तारीख शेख पिता जियाउल शेख, 9 वर्षीय सरबीन खातून पिता अब्दुल अजीज 7 वर्षीय मोमिना खातून पीता स्वर्गीय अहमद रजा और 8 वर्षीय राकिब शेख पिता अजरुदीन शेख शामिल हैं।
Tagsसाहेबगंजबमगेंदसाहिबगंजसाहिबगंज न्यूज़जोरदार विस्फोटsahebganjbombballsahibganjsahibganj newsloud explosion
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





