भारत

बच्चों ने जागरूकता रैली कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Nil dhankar
5 Jun 2022 9:25 AM IST
बच्चों ने जागरूकता रैली कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
x

दिल्ली। पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर लेखक और निर्देशक विपिन अग्निहोत्री के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने जनेश्वर मिश्रा पार्क में जागरूकता रैली निकाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों ने जन-जन की है यही पुकार, वृक्ष लगाओ करो उधार के नारे लगाए। बच्चों ने पार्क के आसपास फैली गंदगी को साफ किया। विपिन अग्निहोत्री ने स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। सभी बच्चों ने लघु नाटिका और प्रश्नोत्तरी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का आग्रह किया। कुछ बच्चों ने पोस्टर के जरिये पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।



Next Story