भारत

5 से 12 साल के बच्चों को लगेगी कॉर्बेवैक्स वैक्सीन, सरकारी पैनल ने की मंजूरी की सिफारिश

jantaserishta.com
21 April 2022 9:16 PM IST
5 से 12 साल के बच्चों को लगेगी कॉर्बेवैक्स वैक्सीन, सरकारी पैनल ने की मंजूरी की सिफारिश
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच एक राहत की खबर आई है. देश के औषधि नियामक DCGI (ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया) की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने 5 से 11 साल के बच्चों के लिए बायोलॉजिकल ई की कॉर्बेवैक्स (Corbevax) वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की सिफारिश की है.

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) - भारत के ड्रग रेगुलेटर- के विशेषज्ञ पैनल ने 5 से 12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए बायोलॉजिकल E के Covid-19 वैक्सीन Corbevax के लिए आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण देने की सिफारिश की है।
पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए कोरोना के इतने मामले
बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह आठ बजे जारी अपडेट आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,380 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,49,974 हो गई. वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़कर 13,433 पर पहुंच गई. भारत में संक्रमण से 56 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,22,062 हो गई है.
वहीं, देश में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 13,433 पर पहुंच गई है, जो कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है. मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में 1,093 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है. गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story