भारत
बचपन का सांप-सीढ़ी खेल हुआ खतरनाक, असली सांपों के बीच खेलते दिखे लोग, VIDEO
jantaserishta.com
20 Aug 2026 5:46 PM IST

x
देखें वायरल वीडियो.
नई दिल्ली: सांप- सीढ़ी या स्नैक एंड लैडर का खेल बचपन में हमलोगों में से कईयों ने खेला होगा. यह गेम कैसे खेला जाता है, ज्यादातर लोगों को पता ही होगा. एक बोर्ड पर 1 से लेकर 100 तक के खाने या घर बने होते हैं और उन पर जगह- जगह सांप और सीढ़ियां बनी होती है. डाइस फेंकने के बाद जितने नंबर आते हैं, अपनी गोटी को उतने खाने तक आगे बढ़ाना होता है.
अगर किसी घर में पहुंचते ही वहां सीढ़ी का निचला सिरा है तो हमारी गोटी सीधे सीढ़ी के ऊपरी सिरे वाले घर में पहुंच जाती है. वहीं अगर आपकी गोटी ऐसे घर में पहुंच जाए जहां सांप का मुंह है तो वहां से सीधे आप नीचे सांप की पूंछ वाले घर में पहुंच जाते हैं.
इसी तरह गेम आगे बढ़ता रहता है. कभी कोई खिलाड़ी सीढ़ी से ऊपर चला जाता है, तो कभी कोई खिलाड़ी सांप के काटने से नीचे चला आता है. इस गेम को खेलते समय कई बार बचपन में ऐसे कौतूहल भरे सवाल मन में आते थे कि अगर यह खेल सचमुच का बन जाए तो? जहां सच में एक ऐसा बोर्ड हो, जिस पर कई जिंदा सांप और सीढ़ियां रखी हुई हो. हमारा बचपन ऐसी कई कल्पनाओं में बीता है.
इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें हमारे बचपन की ये कल्पनाएं, सचमुच में जीवंत होती दिखाई दीं. दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. जिनमें एक बड़े से बोर्ड पर सचमुच के सांप और सीढ़ियां पड़ी हुई थीं. खिलाड़ियों के हाथ में बड़ा सा डाइस था और वो उसे बोर्ड पर फेंक रहे थे.
फिर डाइस में जितने नंबर आ रहे थे, खिलाड़ी खुद बोर्ड के खाने पर चलकर आगे बढ़ता जा रहा था. इस बीच सचमुच के सांप सामने पड़ जाने पर वे अपने पैर उठाकर उससे बचते भी दिखे. वहीं सीढ़ी आने पर उन सीढ़ियों के सहारे ही आगे वाले घरों तक भी खिलाड़ी जा रहे थे.
यह किसी बाहर के देश का वीडियो बताया जाता है. इसमें सचमुच के अजगर और अन्य प्रजाति के सांप बोर्ड पर जहां- तहां पड़े थे. जैसे ही खिलाड़ी आगे बढ़ते सांप भी उन्हें काटने को लपकते थे. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





