भारत
खुलासा: बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त का रैकेट
jantaserishta.com
7 Aug 2023 2:50 PM IST

x
100 सरोगेट मां और सैकड़ों एजेंट इस नेटवर्क का हिस्सा हैं।
कोलकाता: कोलकाता पुलिस ने एक बहुत बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। अवैध बच्चा बेचने वाले रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए कोलकाता पुलिस ने कहा कि लगभग 100 सरोगेट मां और सैकड़ों एजेंट इस नेटवर्क का हिस्सा हैं।
पुलिस ने बताया कि इस रैकेट के मुख्य आरोपियों में से एक ममता पात्रा ने पूछताछ के दौरान यह बताया कि सरोगेट माताओं के गर्भ के माध्यम से नवजात शिशुओं को न केवल पश्चिम बंगाल बल्कि पड़ोसी राज्यों में भी निःसंतान दंपतियों को बेचा जाता था। आरोपी ममता पात्रा ने कहा कि उसने अपनी सहयोगी स्वप्ना सरदार के साथ बांग्लादेश में एक एजेंट नेटवर्क विकसित किया था, जो खरीदार और विक्रेता के बीच एक कड़ी का काम करता था। स्वप्ना सरदार भी पुलिस की हिरासत में है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में शहर के दो ''इन विट्रो फर्टिलाइजेशन'' (आईवीएफ) विशेषज्ञों के संबंधों की भी पहचान की है। इस मामले में दोनों से पूछताछ की जाएगी। आगेे की जांच में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस नेटवर्क के जरिए बांग्लादेश में कितने बच्चों की तस्करी की गई है। इस पर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
इस पूरे मामले में पहले ही आनंदपुर स्थित आईवीएफ केंद्र पर छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया जा चुका है, जो इस तस्करी में शामिल हैं। पुलिस इस 'बाल तस्करी रैकेट' का भारत के अन्य राज्यों में भी फैले होने की आशंका से इनकार नहीं कर रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा, "हम मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों से पश्चिम बंगाल के बाहर उनके विस्तृत संबंधों के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।"
पुलिस को इस रैकेट के बारे में एक अगस्त को पता चला, जब रूपाली मंडल को अपना बच्चा एक अन्य महिला कल्याणी गुहा को बेचने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस आरोप में दाेेनों को हिरासत में ले लिया गया था। वहीं, 23 जुलाई को, उत्तर 24 परगना जिले में जयदेब और साथी चौधरी नाम के एक जोड़े को शराब खरीदने के लिए अपने बच्चे को बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसमें बच्चे के दादा कनाई चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
Tagsकोलकाताकोलकाता न्यूज़बच्चा बेचने वाला रैकेटबच्चानेटवर्ककोलकाता पुलिसkolkatakolkata newschild selling racketchildnetworkkolkata police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





