Child Pornography केस: पुलिस ने दर्ज किए 100 से ज्यादा केस, अब तक 50 गिरफ्तार

नई दिल्ली: चाइल्ड पोर्नोग्राफी को रोकने और मासूमों की रक्षा के लिए दिल्ली पुलिस ने पैन दिल्ली ऑपरेशन शुरू किया है. इसे ऑपरेशन MASOOM का नाम दिया गया है, जिसे स्पेशल सेल की साइबर क्राइम यूनिट और सभी जिला पुलिस के सहयोग से चलाया जा रहा है. बाल अश्लील सामग्री से संबंधित उल्लंघनों की जानकारी साइबर क्राइम यूनिट को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के माध्यम से मिलती है, जिसका राष्ट्रीय गुमशुदा और शोषित बच्चों के केंद्र (एनसीएमईसी) के साथ समझौता है. पैन दिल्ली के आधार पर विभिन्न थानों में 100 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं और अपराधियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है. इस ऑपरेशन के दौरान अब तक 50 से अधिक गिरफ्तारियां की गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





