बच्चे की हत्या: पॉलीथिन के बैग में दिखी बॉडी, इस खबर को पढ़ आपको नहीं होगा यकीन

हरिद्वार: घर से बाजार में मोमबत्ती लेने निकले बच्चे की हत्या से सनसनी फैल गई। 24 घंटे बाद पॉलीथिन के बैग में बालक का शव मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, चमगादड़ टापू बस्ती निवासी राजेश का 6 साल का बेटा अजीत शुक्रवार को मोमबत्ती लेने लिए घर से निकला था।
इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर से तलाश करने के बाद शनिवार को पुलिस को सूचना दी। इसके बाद से पुलिस और परिजन बच्चे की तलाश में जुटे थे। शनिवार शाम घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर एक बड़े पॉलीथिन बैग में बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
बालक की एक आंख, जबड़ा और एक हाथ जानवरों ने खाया हुआ है। प्रथम दृष्टया यह माना जा रहा है कि हत्या के बाद शव को फेंका गया है। पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






