भारत

बच्चे की हत्या, आरोपी 16 सालों से फरार, अब जाकर पुलिस के हत्थे चढ़ा

jantaserishta.com
4 Feb 2025 8:55 AM IST
बच्चे की हत्या, आरोपी 16 सालों से फरार, अब जाकर पुलिस के हत्थे चढ़ा
x
बिजली का झटका दिया.
नोएडा: उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने एक मासूम बच्चे की हत्या के आरोपी संजय नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जो कुल 16 सालों से फरार था.अधिकारियों ने सोमवार को ये जानकारी दी है.सोलह साल पहले उसने यहां कथित तौर पर बिजली का झटका देकर दो साल के बच्चे की हत्या कर दी थी.
नोएडा पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मूल रूप से बिहार का निवासी शख्स हत्या के बाद नेपाल भाग गया था. उन्होंने बताया कि अब उसे नोएडा के सेक्टर 62 इलाके में पकड़ा गया है.
अतिरिक्त डीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने कहा कि संजय को 10 अक्टूबर 2009 को की गई हत्या के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया था. मृत बच्चे के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था. अधिकारी ने कहा, 'आरोपी शिकायतकर्ता के घर आता जाता था और नोएडा के सेक्टर 58 पुलिस स्टेशन क्षेत्र के मामूरा में इलेक्ट्रीशियन के रूप में काम करता था.'
उन्होंने बताया कि हत्या के दिन संजय शिकायतकर्ता के घर में तब घुसा जब वह वहां पर मौजूद नहीं था. शुक्ला ने बताया कि उसने पहले बच्चे को करंट लगाया और फिर उसे फर्श पर फेंककर फरार हो गया. इसके बाद संजय गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल भाग गया. उन्होंने बताया कि नोएडा पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 25,000 रुपये का इनाम रखा था. अब पुलिस गिरफ्तारी के बारे में परिवार को सूचित करने की कोशिश कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story