भारत

बाल विवाह पीड़िता ने की खुदकुशी, पति गिरफ्तार

jantaserishta.com
18 March 2024 3:46 PM IST
बाल विवाह पीड़िता ने की खुदकुशी, पति गिरफ्तार
x

सांकेतिक तस्वीर

पेंटर का काम करता था।
बेंगलुरु: बिहार की बाल विवाह पीड़ित एक नाबालिग लड़की ने यहां आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता नीलम कुमारी ने 13 मार्च को बेंगलुरु के बाहरी इलाके हेब्बागोडी के पास अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। उसके पति विशाल कुमार साहनी को नाबालिग से शादी करने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में जिला बाल कल्याण समिति से जुड़ी कार्यकर्ता श्रीदेवी ने शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी एक साल पहले बिहार से बेंगलुरु आया था और पेंटर का काम करता था। उसने पिछले साल फरवरी में नीलम कुमारी से शादी की और 20 दिन पहले उसे बेंगलुरु ले आया। वे तिरुपाल्या इलाके में किराए के मकान में रहते थे, जहां शव लटका हुआ मिला।
पुलिस को संदेह है कि पीड़िता की इच्छा के विरुद्ध आरोपी उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था, इससे वह तनाव में थी। सूत्रों ने बताया कि जिला बाल संरक्षण अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और हेब्बागोडी पुलिस को रिपोर्ट सौंपी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story