भारत

बाल विवाह का मामला: बच्ची ने पुलिस को किया फोन, कहा- बचा लो

Admin2
29 Nov 2022 8:06 AM GMT
बाल विवाह का मामला: बच्ची ने पुलिस को किया फोन, कहा- बचा लो
x
पढ़े पूरी खबर
कोडरमा: झारखंड के कोडरमा से बाल विवाह का मामला सामने आया है। यहां एक 13 वर्षीय लड़की ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी नाबालिग सहेली की जबरन शादी की जा रही है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शादी रुकवाई और नाबालिग को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में भर्ती कराया गया।
चाइल्डलाइन के अधिकारियों के मुताबिक, घटना कोडरमा थाना क्षेत्र के बरसोतियावर गांव की है। शुक्रवार को एक 13 वर्षीय छात्रा ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर कॉल कर बताया कि उसकी सहेली की जबरन शादी की जा रही है, लेकिन वह अभी शादी नहीं करना चाहती है और अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती है। इसके बाद छात्रा ने पूरा पता भी दिया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।
चाल्डलाइन अधिकारियों ने बताया, पुलिस ने नाबालिग बच्ची को बचाकर बाल कल्याण समिति को सौंप दिया, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन की मदद उसका दाखिला कस्तूरबा बालिका विद्यालय में कराया गया।
खबर सामने आने के बाद झारखंड उच्च न्यायालय ने मामले को स्वत: संज्ञान लिया और स्थानीय प्रशासन को सख्त कार्रवाई का आदेश दिया। चाइल्डलाइन के अधिकारियों ने बताया कि लड़की के माता-पिता ने उसकी शादी गिरिडीह के रहने वाले 22 वर्षीय युवक से तय कर दी थी। छुड़ाए जाने के बाद लड़की ने कहा कि वह एक सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती है और आगे भी पढ़ाई जारी रखना चाहती है।
Next Story