भारत
कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने बच्चे का अपहरण, 12 घंटे में पुलिस ने किया बरामद
jantaserishta.com
21 May 2026 5:29 PM IST

x
सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.
मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में अपराधियों के मंसूबे पर पुलिस ने पानी फेर दिया। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। यह पूरा मामला दरपा थाना क्षेत्र का है, जहां दिनांक 20 मई की रात करीब 8 बजे पुलिस को यह सूचना मिली कि एक मासूम बच्चे को अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने अपने पास बुलाया और जबरन बाइक पर बिठाकर फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए रक्सौल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मनीष आनंद के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। रात में ही सीमावर्ती इलाकों को सील कर दिया गया और तकनीकी अनुसंधान के साथ-साथ मुखबिरों को सक्रिय किया गया।
गठित छापेमारी टीम ने पूरी तत्परता और सतर्कता बरतते हुए अपराधियों के संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की। पुलिस की दबिश के कारण अपहरणकर्ता लगातार अपना ठिकाना बदल रहे थे। उनके लिए अपहृत बच्चा को छिपाकर रखना मुश्किल हो गया। पुलिस का बढ़ता दबाव और चारों तरफ से हुई घेराबंदी को देखकर अपराधी परेशान हो गए। जिसका परिणाम यह हुआ कि पुलिस ने सूचना मिलने के महज 12 घंटे के भीतर अपहृत बच्चे को पूरी तरह सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस संदर्भ में सुसंगत धाराओं में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। इधर, बच्चे के सुरक्षित मिलते ही परिजन खुश हैं और पुलिस प्रशासन का आभार जताया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





