भारत

रेलवे स्टेशन से अगवा हुआ बच्चा, पुलिस के हाथ लगी सीसीटीवी फुटेज, देखें

jantaserishta.com
7 May 2024 5:59 PM IST
रेलवे स्टेशन से अगवा हुआ बच्चा, पुलिस के हाथ लगी सीसीटीवी फुटेज, देखें
x
फुटेज में शख्स का चेहरा नजर नहीं आ रहा है।
कोटा: कोटा रेलवे स्टेशन से 4 साल के बच्चे के अपहरण के मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति को गोद में बच्चे को लेकर जाता हुआ देखा जा सकता है। हालांकि, इस फुटेज में शख्स का चेहरा नजर नहीं आ रहा है।
पुलिस ने बताया कि बच्चा अपने पिता के साथ कोटा रेलवे स्टेशन पर आया था। उसे आगरा फोर्ट ट्रेन से फिरोजाबाद जाना था। बच्चे का पिता अपने बेटे को एक कुर्सी पर बैठा के टिकट लेने के लिए लाइन में लग गया और जब टिकट लेकर वापस आया तो बेटा गायब था।
पुलिस ने बताया को बेटे को गायब होने के बाद उसके पिता ने तलाश शुरू की लेकिन बच्चे का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी में कैद संदिग्ध की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story