भारत

खेलते समय गिरा बच्चा, हुई मौत

2 Nov 2023 8:28 AM GMT
खेलते समय गिरा बच्चा, हुई मौत
x

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले की आवासीय सोसायटी के परिसर में पांच वर्षीय एक बच्चा खेलते समय गिर गया और उसकी मौत (5 Year old child dies ) हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि केजी कक्षा में पढ़ने वाला बच्चा मंगलवार को डोंबिवली (Dombivali) में अपने आवासीय परिसर के खेल के मैदान में गया था।

उसकी मां बाहर इंतजार कर रही थी। यह परिवार इसी सोसाइटी में रहता है। कुछ देर बाद वह मैदान में बेहोश होकर गिर गया। मानपाड़ा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस उन दो संरक्षक से पूछताछ कर रही है जो घटना के समय खेल क्षेत्र में मौजूद थे।

Next Story