
x
व्यक्ति ने कुएं में उतरकर बचाई जान
दमोह। दमोह जिला मुख्यालय पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला घटनाक्रम सामने आया है। जिसमें एक बच्चा खेलते वक्त कुएं में गिर गया। तो वही उसके साथी बच्चे के द्वारा तत्काल ही पास में मौजूद लोगों को जानकारी दी गई और उन लोगों ने कुएं में उतर कर एक बच्चे की जान बचाई। दरअसल 7 वर्षीय बालक अर्णव खेल रहा था। उसी दौरान वह कुएं की मुंडेर पर चढ़ गया और उसमें लगी जाली पर जैसे ही उसने पैर रखा जाली टूट गई और वह कुएं में जा गिरा।
#मध्यप्रदेश के दमोह जिले में घर के आंगन में खेलते समय 40 फीट के कुएं में कूदा लड़का☑️सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई यह घटना☑️हालांकि घर वालो ने तेजी से कार्रवाई करते हुए अगले 3 मिनट के भीतर लड़के को बचा लिया☑️ pic.twitter.com/R4gk9mukko
— Akash Goyal (@AKASHGOYLE3) December 22, 2022
उसको कुएं में गिरता देख साथी बच्चे ने पास ही मौजूद पवन जैन को घटनाक्रम की जानकारी दी तत्काल ही वे कुए के पास पहुंचे और उन्होंने स्वयं कुए में उतरकर बच्चे को बाहर निकाला। साथ ही सुरक्षित बचा लिया। पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज अब वायरल हो रहा है और साहसी व्यक्ति पवन जैन के चर्चे सोशल मीडिया पर हो रहे हैं। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले घटनाक्रम पर पवन जैन ने जानकारी दी
जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।
Next Story