भारत

प्लांट के अंदर 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, रेस्क्यू करने NDRF पहुंची मौके पर

Nilmani Pal
10 March 2024 2:26 AM GMT
प्लांट के अंदर 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, रेस्क्यू करने NDRF पहुंची मौके पर
x
राजधानी की ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड प्लांट के अंदर और केशोपुर मंडी के पास 40 फुट गहरे बोरवेल में एक बच्चा गिर गया है। दिल्ली फायर सर्विस, एनडीआरएफ और दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बच्चे को बचाने के लिए अभियान जारी है। दिल्ली फायर सर्विस ने ये जानकारी दी है।

दिसंबर 2023 में मध्य प्रदेश के आलीराजपुर में भी 5 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया था। ये बच्चा 20 फीट गहरे बोरवेल में फंस गया था। हालांकि रेस्क्यू टीम ने उसे बाहर तो निकाल लिया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी थी। करीब साढ़े चार घंटे तक ये रेस्क्यू ऑपरेशन चला था। लेकिन उसने पहले ही दम तोड़ दिया था।

दरअसल खंडाला में खेलते समय बोरी से ढंके बोरवेल में ये बच्चा गिरा था। घटना इतनी अचानक हुई कि उसे पकड़ा नहीं जा सका। घटना की सूचना पर आनन फानन में प्रशासन की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका।


Next Story