भारत
सेप्टिक टैंक में गिरा बच्चा, मौत के बाद परिजन सदमे में
jantaserishta.com
5 Oct 2025 11:36 AM IST

x
मचा कोहराम.
जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया. बिरसानगर थाना क्षेत्र में एक अधनिर्मित इमारत के पास खेलते समय पांच साल के मासूम की सेप्टिक टैंक में गिरकर मौत हो गई. इस हादसे से पूरे इलाके में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि मृतक बच्चे का नाम आदर्श कुमार था, जो तपन कुम्भकार का पुत्र था. तपन पेशे से दिहाड़ी मजदूर हैं और घटना स्थल पर ही निर्माण कार्य में जुटे हुए थे. शनिवार दोपहर आदर्श अपने साथियों के साथ भवन परिसर के पास खेल रहा था, इसी दौरान वह अचानक खुले पड़े सेप्टिक टैंक में गिर गया.
जब काफी देर तक बच्चा नजर नहीं आया तो पिता तपन ने उसकी तलाश शुरू की. तभी उन्हें टैंक के पास बेटे के जूते दिखाई दिए. संदेह होने पर टैंक के अंदर झांककर देखा तो आदर्श बेहोश अवस्था में मिला. तुरंत लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया और नजदीकी एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
बिरसानगर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है और निर्माण कार्य में लापरवाही की भी पड़ताल होगी. खुले सेप्टिक टैंक की वजह से मासूम की मौत को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है. लोगों का कहना है कि निर्माण स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे.
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. घटना के बाद से आदर्श की मां और अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं. मजदूरी कर गुजर-बसर करने वाले तपन कुम्भकार ने कहा कि बेटे की मौत ने परिवार की पूरी दुनिया उजाड़ दी. लोगों का कहना है कि अगर स्थल पर टैंक को ढका गया होता तो यह दर्दनाक घटना टल सकती थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





