भारत

उबल रहे चावल में गिरा बच्चा, स्कूल में मच गई अफरातफरी

jantaserishta.com
5 April 2024 10:15 AM IST
उबल रहे चावल में गिरा बच्चा, स्कूल में मच गई अफरातफरी
x
जांच के आदेश दिए गए हैं.
केंद्रपाड़ा: ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले (Kendrapara Odisha) के एक स्कूल में दुखद घटना सामने आई है. यहां गुरुवार को मिड डे मील के तहत चावल पकाए जा रहे थे. इसी दौरान दुर्घटनावश आठ साल का बच्चा बड़े बर्तन में उबल रहे चावलों में गिर गया. इससे बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया है. तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत स्थिर बताई जा रही है. यह मामला सामने आने के बाद हेडमास्टर के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं.
जानकारी के अनुसार, यह घटना बहकांडिया गांव में अनंत नारायण उच्च प्राथमिक विद्यालय की है. यहां कक्षा-3 का छात्र मिड डे मील के लिए पकाए जा रहे चावल में गिर गया. इससे बच्चे की पीठ जल गई.
उबलते चावल में गिरने के बाद बच्चा जैसे ही चीखा तो तुरंत स्कूल के टीचर दौड़े और उसे प्रारंभिक उपचार के लिए तुरंत मार्शाघई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां से बच्चे को केंद्रपाड़ा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. बच्चे की हालत स्थिर बताई गई है.
इस मामले को लेकर केंद्रपाड़ा सदर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सरोज साहू ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है. वहीं जिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार नाग ने कहा कि स्कूल के प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम को जांच करने और एक रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story