भारत

पार्क के फव्वारे में मासूम की मौत, सदमे में दंपति

Nilmani Pal
8 July 2025 7:52 AM IST
पार्क के फव्वारे में मासूम की मौत, सदमे में दंपति
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। ग्रेटर नोएडा के एक पार्क में फव्वारे में सोमवार शाम पांच वर्षीय बच्चा डूब गया. जिससे उसकी मौत हो गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. घटना ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी-3 के डी ब्लॉक में हुई. मृत बच्चे की पहचान पृथ्वी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से शाहजहांपुर का रहने वाला था.

जानकारी के अनुसार सुभाष और रुचि अपने बेटे पृथ्वी के साथ डी ब्लॉक में रहते हैं. दोनों धोबी का काम करते हैं. पुलिस के अनुसार पृथ्वी पार्क में भटक गया था और फव्वारे के पास खेल रहा था, जबकि उसके माता-पिता काम में व्यस्त थे. हालांकि, जब बच्चा काफी देर तक नहीं दिखा तो दंपति ने उसे खोजा. इस दौरान बच्चा फव्वारे में मुंह के बल तैरता हुआ पाया.

बच्चे को फव्वारे में तैरता देख पैरेंट्स ने उसे तुरंत निकाला. लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ग्रेटर नोएडा औद्योगिक प्राधिकरण (जीएनआईडीए) ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घटना की जांच शुरू कर दी है. जीएनआईडीए की विशेष अधिकारी गुंजा सिंह ने कहा, "यह घटना बहुत दुखद है. मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं. घटना के कारणों की जांच की जा रही है. लापरवाही के लिए जिम्मेदार पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे कि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो."

Next Story