भारत

बच्चे ने तोड़ा दम, स्कूल की खिड़की के ग्रिल में फंसा सिर, मचा कोहराम

jantaserishta.com
29 April 2024 5:05 AM GMT
बच्चे ने तोड़ा दम, स्कूल की खिड़की के ग्रिल में फंसा सिर, मचा कोहराम
x

सांकेतिक तस्वीर

बच्चे के शव का पोस्टमार्टम तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड की टीम ने किया।
साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज के एक निजी स्कूल की खिड़की के ग्रिल में सिर फंस जाने से प्री नर्सरी के छात्र की मौत हो गई। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के भगैया उपरबंधा स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल में रविवार शाम लगभग 4 बजे खेलने के दौरान एक छह साल के बच्चे का सिर खिड़की के ग्रिल में फंस गया। स्कूल संचालक को इसकी सूचना मिलने पर ग्रिल काटकर छात्र को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टर मोहन मुर्मू ने जांच करने के बाद छात्र को मृत घोषित कर दिया।
खैरबनी भगैया के चार्लीस बास्की का पुत्र ताला बाबू प्री नर्सरी क्लास का छात्र था। स्कूल में ही हॉस्टल की व्यवस्था थी, जहां 13 बच्चे हैं। स्कूल के संचालक कुमार निशांत ने बताया कि रविवार को छुट्टी का दिन था। हॉस्टल के सभी बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान ताला बाबू का सिर खिड़की के ग्रिल में फंस गया। जानकारी मिलने पर ग्रिल को कटवाया गया। अस्पताल लाने के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
इधर, जानकारी मिलने पर मां मेरी मुर्मू समेत ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। देर शाम तक बच्चे के शव का पोस्टमार्टम तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड की टीम ने किया। मेडिकल बोर्ड में डॉ. मोहन मुर्मू, डॉ. विवेकानंद मंडल व डॉ. फरोग हसन थे। मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि बच्चे को गंभीर स्थिति में सीधे सदर अस्पताल ले जाया गया था। लिहाजा जिरवाबाड़ी थाना पुलिस अस्पताल में मृत बच्चे के परिजन का बयान लेकर केस दर्ज करने के लिए भेजेगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीअमड़ा गांव के पास एक अज्ञात हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना दोपहर के करीब 12.30 बजे हुई। एक युवक का शव क्षत-विक्षत हो गया है।
दोनों शवों की पहचान न्यूबांध पाड़ा निवासी अखिलेश कुमार साह (44)एवं दूसरा मजिस्ट्रेट कालोनी निवासी धर्मेन्द्र कुमार दास (38)के रुप में हुई है। दोनों एक ही बाइक में सवार थे। दोनों दोस्त थे और बाइक से श्रीअमड़ा किसी काम से गए थे। जानकारी के अनुसार दोनों युवकों में एक के मोबाइल में किसी का फोन आ गया था और वह बाइक रोककर बातचीत करने लगा। इसी बीच एक अज्ञात हाइवा ने दोनों को धक्का मार दिया। अखिलेश कुमार साह का शव पहिया में फंस गया था और काफी दूर तक घसींटाया,जिससे उसका शव क्षत-विक्षत हो गया था।
Next Story