भारत

दीवार गिरने से बच्चे की मौत, घर में मचा कोहराम

jantaserishta.com
24 May 2022 5:24 PM IST
दीवार गिरने से बच्चे की मौत, घर में मचा कोहराम
x

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोमवार को आई तेज आंधी और बारिश के कारण दीवार गिरने से 14 साल के नाबालिग बच्चे की मौत हो गई. घटना पचोखरा थाना क्षेत्र के छितराई गांव की है.

दरअसल सोमवार को आई आंधी में छितराई गांव में एक घर की दीवार गिर गई. दीवार के सहारे बैठा 14 साल का यश उसके नीचे दब गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई. दीवार गिरने के बाद यश के सिर में चोट आई थी जिसके बाद उसे फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
प्रशासन ने मृतक बच्चों के परिजनों को समझाया कि पोस्टमॉर्टम करवाकर ही शव का अंतिम संस्कार करें, लेकिन परिजन तैयार नहीं हुए और उन्होंने बिना पोस्टमॉर्टम किए ही अंतिम संस्कार कर दिया.
घटना को लेकर मृतक यश के पिता सतीश कुमार ने कहा कि कल तेज आंधी और बारिश के दौरान बेटा दीवार के पास गया था और उसी दौरान दीवार गिर गई. उन्होंने कहा, दीवार गिरने के बाद वो होश में नहीं था और जब अस्पताल लेकर पहुंचे तो उसे उल्टी होने लगी. डॉक्टरों ने जांच की तो यश की दोनों किडनी फेल हो चुकी थी, जिस वजह से उसकी मौत हो गई.
वहीं मृतक बच्चे के दादा ने कहा कि आंधी-तूफान आया था और लड़का घर से कूड़ा फेंकने के लिए गया था. इतने में दीवार गिर गई और खंभे के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story