भारत

ट्रक की चपेट में आने से बच्‍चे की मौत, चालक गिरफ्तार

jantaserishta.com
3 July 2023 6:05 PM IST
ट्रक की चपेट में आने से बच्‍चे की मौत, चालक गिरफ्तार
x
मचा कोहराम.
नई दिल्ली: बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके में सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से एक बच्‍चे की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बच्‍चे की आयु लगभग 12 से 13 वर्ष के बीच थी। मिली जानकारी के अनुसार यादव पार्क इलाके का रहने वाला मनीराम, नांगलोई के सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था। पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर 12:27 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना मिली। पुलिस की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया।
मौके पर जाकर पता लगा कि ट्रक ने एक लड़के को टक्कर मार दी है, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस उपायुक्त (बाहरी) हरेंद्र सिंह ने कहा, शव को एसजीएम अस्पताल मंगोलपुरी भेज दिया गया और निरीक्षण के लिए क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने कहा कि उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story