भारत

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने चालक को पीट-पीटकर मार डाला

jantaserishta.com
29 July 2023 6:16 PM IST
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने चालक को पीट-पीटकर मार डाला
x
तनाव का माहौल बना हुआ है।
रांची: लोहरदगा जिले के बगड़ू थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक बच्चे की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने किशोर ट्रैक्टर चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी और तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना अरेया गांव की है। बताया गया कि अरेया गांव निवासी संजय प्रजापति का 15 वर्षीय पुत्र विशाल गांव से दो किलोमीटर दूर निरहू टांड़ में मुन्ना उरांव के खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इसी ट्रैक्टर में नीरज साहू नामक ग्रामीण का पांच वर्षीय पुत्र श्रेयांश साहू बैठा हुआ था। ट्रैक्टर से खेत जोतने के क्रम में वह गिर गया और रोटावेटर में फंसकर उसकी मौत हो गयी।
इसके बाद लोगों ने विशाल को जमकर पीटा और उसे ट्रैक्टर के टायर के नीचे डाल दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों का बयान ले लिया है। गांव में शांति बहाल करने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गयी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story