भारत

बच्ची की मौत: आवारा कुत्ते ने काटा था...परिजनों में छाया मातम

jantaserishta.com
24 Dec 2025 5:00 PM IST
बच्ची की मौत: आवारा कुत्ते ने काटा था...परिजनों में छाया मातम
x
सांकेतिक तस्वीर
पढ़ें पूरी खबर.
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे से दर्दनाक घटना सामने आई है. छह साल की बच्ची की सड़क पर घूमने वाले कुत्ते के काटने के करीब एक महीने बाद मौत हो गई. परिजनों ने कहा कि बच्ची को समय पर पूरा इलाज और एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए, इसके बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी.
एजेंसी के मुताबिक, दिवा इलाके में रहने वाली निश्चा शिंदे 17 नवंबर को अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी एक स्ट्रीट डॉग ने उसे कंधे पर काट लिया. घटना के तुरंत बाद परिजन उसे एक स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए, जहां प्राथमिक उपचार किया गया. इसके बाद बच्ची को कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (KDMC) द्वारा संचालित शास्त्रीनगर अस्पताल में रेफर किया गया.
बच्ची की मां सुषमा शिंदे के अनुसार, निश्चा को रेबीज से बचाव के लिए तय प्रोटोकॉल के तहत सभी जरूरी एंटी-रेबीज इंजेक्शन समय पर लगाए गए थे. इलाज के बाद बच्ची पूरी तरह ठीक नजर आ रही थी और 3 दिसंबर को उसने अपना जन्मदिन भी मनाया. परिवार को उम्मीद थी कि खतरा टल चुका है.
हालांकि, 16 दिसंबर को आखिरी डोज लगने के एक दिन बाद बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. उसे तेज बुखार और सिरदर्द हुआ, साथ ही उसके व्यवहार में भी बदलाव दिखाई देने लगा. परिजनों के मुताबिक, बच्ची कभी अपना सिर बिस्तर पर पटकने लगती थी तो कभी आसपास मौजूद लोगों को नोचने की कोशिश करती थी.
हालत गंभीर होने पर उसे फिर से KDMC अस्पताल ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए मुंबई के एक सिविक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. KDMC की मेडिकल हेल्थ ऑफिसर डॉ. दीपा शुक्ला ने कहा है कि बच्ची के इलाज में सभी निर्धारित चिकित्सा प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया गया था. मामले की जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story