
x
मधेपुरा (आईएएनएस)| बिहार के मधेपुरा जिला के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े एक पंचायत के मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। हत्या के कारणों का अबतक पता नहीं चला है। पुलिस के मुताबिक, सखुआ पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार किसी निजी काम से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान दीनापट्टी नहर के समीप अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। इस घटना में मुखिया की मौत हो गई।
अपराधियों की संख्या पांच से छह बताई जा रही है, जो बाइक पर सवार होकर आए थे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग आक्रोशित हो गए। इधर, पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





