भारत
मुख्य सचिव ने की केदारनाथ पुनर्निर्माण की समीक्षा, रात में भी काम करने के निर्देश
jantaserishta.com
5 July 2023 3:41 PM IST

x
देहरादून: केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने सचिवालय में समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि कार्य समय से पूर्ण हों, इसके लिए अधिक से अधिक श्रमिकों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। रात्रि शिफ्ट में भी कार्य किए जाएं। निर्माण सामग्री की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए।
मुख्य सचिव ने अल्टरनेटिव ट्रैक रूट के शीघ्र निर्माण के लिए वन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग को मिलकर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने लिंचोली का भी मास्टर प्लान शीघ्र तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य समय पर पूर्ण हो सकें, इसके लिए साप्ताहिक समय सीमा निर्धारित की जाए। केदारनाथ के साथ ही बद्रीनाथ में बन रहे अस्पतालों के उपकरण आदि ख़रीदने के लिए भी शीघ्र प्रक्रिया शुरू किए जाने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान बताया गया कि संगम घाट का कार्य 18 अगस्त तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके साथ ही, एलिवेटेड ब्रिज का कार्य 31 दिसंबर तक पूर्ण हो जाएगा। सिविक एमेनिटी बिल्डिंग 30 नवंबर तक पूर्ण कर ली जाएगी। इस अवसर पर ओएसडी भास्कर खुल्बे, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव सचिन कुर्वे एवं डॉ. पंकज कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Tagsकेदारनाथ पुनर्निर्माणडॉ. एसएस संधुदेहरादूनकेदारनाथKedarnath ReconstructionDr. SS SandhuDehradunKedarnath
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





