भारत

मुख्य सचिव की कोरोना से मौत, अस्पताल में थे भर्ती

jantaserishta.com
30 April 2021 2:05 PM IST
मुख्य सचिव की कोरोना से मौत, अस्पताल में थे भर्ती
x
बड़ी खबर.

बिहार के मुख्य सचिव अरुण सिंह का कोरोना से निधन, पिछले कई दिनों से थे बीमार.

देश में कोरोना से मौत का सिलसिला रूक नहीं रहा है. अब बिहार सरकार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का निधन हो गया है. वह कोरोना संक्रमित थे और उनका इलाज चल रहा था. उनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है. इससे पहले स्वास्थ्य विभाग में अतिरिक्त सचिव रवि शंकर चौधरी का कोरोना से निधन हो गया था.
1985 बैच के आईएएस अधिकारी रहे अरुण कुमार सिंह मुख्य सचिव से पहले बिहार के विकास आयुक्त थे. इसी साल उन्हें मुख्य सचिव बनाया गया था. जानकारी के मुताबिक, 15 अप्रैल को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली.
कैबिनेट की बैठक के दौरान मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह के निधन की खबर के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कैबिनेट के सहयोगियों ने शोक जताया. कोरोना के कारण अभी तक बिहार के कई अफसरों की मौत हो चुकी है. एक हफ्ते पहले ही स्वास्थ्य विभाग में अतिरिक्त सचिव रवि शंकर चौधरी का निधन हो गया था.
आईएएस अधिकारी और अरवल के पूर्व डीएम रवि शंकर चौधरी कुछ दिन पहले संक्रमित हो गए थे. राजधानी पटना स्थित एम्स में उनका इलाज चल रहा था. हालांकि उनकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही थी और आखिर में 23 अप्रैल को निधन हो गया. उनके निधन पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने गहरा दुख जताया था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story