भारत

झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने किया नमन

jantaserishta.com
19 Nov 2026 10:25 AM IST
झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने किया नमन
x
नई दिल्ली: झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और बिहार के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें नमन किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, "मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करने वाली महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उनका अदम्य शौर्य और अमर बलिदान केवल इतिहास की स्मृति नहीं बल्कि हर भारतीय के हृदय में प्रज्वलित स्वाभिमान की अमिट ज्योति है। उनका जीवन प्रत्येक बेटी को साहस, स्वाभिमान और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता रहेगा।"
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट में कहा, "1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम से अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देने वाली महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर सादर नमन करता हूं। मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए उनका अद्वितीय त्याग, अटूट संकल्प और अदम्य वीरता देश की हर पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम, साहस और स्वाभिमान की प्रेरणा देते रहेंगे।"
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में कहा, "अदम्य साहस, अप्रतिम शौर्य और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण की प्रतीक महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनका गौरवशाली जीवन भारतीय नारी शक्ति के सामर्थ्य, स्वाभिमान और संकल्प का अद्भुत उदाहरण है। उनका शौर्य और राष्ट्रप्रेम देश की हर बेटी को बड़े सपने देखने, आगे बढ़ने और इतिहास रचने की प्रेरणा देता रहेगा।"
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, "अद्भुत साहस, अदम्य शौर्य और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण की प्रतीक वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन! राष्ट्र की स्वतंत्रता, स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास में सदैव अमर रहेगा। उनका वीरतापूर्ण जीवन आने वाली पीढ़ियों में साहस, राष्ट्रभक्ति और देशसेवा का भाव जागृत करता रहेगा।"
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, "अदम्य साहस, अद्वितीय शौर्य और अटूट स्वाभिमान की प्रतीक प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अमर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर कोटिशः नमन। मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए उनका संघर्ष, त्याग और सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास का गौरवशाली अध्याय है। उनका ओजस्वी जीवन युगों-युगों तक देशवासियों में राष्ट्रप्रेम, साहस और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का भाव जागृत करता रहेगा।"
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, "अदम्य साहस, वीरता और देशभक्ति की प्रतीक वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। मातृभूमि की रक्षा के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान और शौर्य सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story