भारत
हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड के मुख्यमंत्रियों ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दी शुभकामनाएं
jantaserishta.com
21 Jun 2025 10:31 AM IST

x
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश के लोगों से योग को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह हमारे जीवन और स्वास्थ्य के लिए बेहद ही जरूरी है।
योग के लाभों के बारे में बताते हुए सीएम सुक्खू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “सदियों पुरानी योग परंपरा हमारे ऋषि-मुनियों की देन है। योग विचारों को साधने का माध्यम है। योग में तप भी है और तत्व भी। यह आत्म-अनुशासन का विज्ञान और जीवन के प्रति जागरूकता का दर्शन है। आइए, हम सब मिलकर योग को अपने दैनिक जीवन का अनिवार्य अंग बनाएं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समस्त योग-साधकों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।“
दुनियाभर में शनिवार को 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। पीएम मोदी ने विशाखापट्टनम में 3 लाख लोगों के साथ योग किया। तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “एकाग्रता ही हमारे भीतर छिपी शक्ति को उजागर करती है, उस एकाग्रता को प्राप्त करने का एकमात्र साधन योग है। आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है।“
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि हमें गर्व है कि हम योग को पूरी दुनिया के साथ साझा कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “योग- आंतरिक स्वास्थ्य का शाश्वत विज्ञान। हमें भारत से मिले इस अनमोल उपहार को दुनिया के साथ साझा करने पर गर्व है। इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर, आइए स्वस्थ शरीर, शांत मन और अधिक संतुलित जीवन के लिए योग के ज्ञान को अपनाएं।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “प्रकृति के साथ एकात्मता, संयम और सहजता, यही हमारी संस्कृति है और यही योग का वास्तविक स्वरूप भी है। आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।“
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





